हवन-यज्ञ और कलश यात्रा के साथ साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आगाज

भास्कर न्यूज | अमृतसर अयोध्या नगरी में श्री राम जन्मभूमि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने के मौके पर धर्म जागरण मंच की तरफ से साउथ सिटी, प्रेम नगर में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आगाज रविवार से किया गया। समागम की शुरुआत हवन-यज्ञ से की गई फिर महिलाओं और पुरुषों ने कलश तथा श्रीमद् भागवत यात्रा निकाली, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कथा वाचक अनिल शास्त्री अयोध्या धाम वाले ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा पर प्रकाश भी डाला। आयोजकों में शामिल प्रवासी भलाई बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी ने बताया कि आज के समागम में सीमा देव, रवि कुमार, फैलेंद्र कुमार सोनी, राजेश कुमार, राजू चौरसिया, विजय कुमार, इंद्रपाल सिंह ,राजू ,संजीव कुमार, शंभू, नीरज, दूधनाथ आदि ने सहयोग किया। यात्रा श्री रामेश्वर मंदिर से शुरू होकर प्रेम नगर, आदर्श नगर, चिंतपूर्णी मंदिर गुरु नानकपुरा मेन मार्केट होकर कथा स्थल तक पहुंची। कथा वाचक शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मानव में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। इसी तरह से यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद् भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। समागम में पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, एडवोकेट अमित कुमार, पार्षद सुजिंदर विडलान, धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक एडवोकेट अशोक भगत, राजकुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब के उप प्रधान संतोष सिंह, जोगिंदर उपाध्याय, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, मनजीत सिंह के अलावा आचार्य मनोज शुक्ला, आचार्य अनुराग तिवारी, आचार्य कृष्ण तिवारी, शिवनारायण पाल, राजकुमार सत्यनारायण मिश्रा, विकास यादव, छोटू, रामबरन, रामकुमार, स्वामीनाथ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *