251 सदस्यों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ 101 किलो लड्डुओं और ड्राईफ्रूट का लगाया भोग

भास्कर न्यूज | अमृतसर मॉडल टाउन स्थित मंदिर माता लाल देवी जी में अयोध्या में श्रीराम लला जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ और माता जी के 102वें जन्मोत्सव के संदर्भ में सेवा कुंज श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी की तरफ से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही जन्मोत्सव समागम का आगाज भी हो गया है। परिवार के प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में 5 बजे श्री हनुमान चालीसा के पाठ किए गए, जिसमें चेयरमैन अतुल खन्ना ने श्री हनुमान जी के संगीतमय गुणगान किए। इसके अलावा परिवार के 251 मेंबरों ने भी गायन किया। खन्ना और शर्मा के मुताबिक 21 फरवरी को होने वाले माता जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संकीर्तन का शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर 101 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया और उसे भक्तो में बांटा गया। मंदिर कमेटी के प्रधान बिक्रम शर्मा, महासचिव अशोक सोनी, महंत देवी दाव और जनरल मैनेजर ललित भल्ला की अगुवाई में मंदिर की तरफ से लंगर भी लगाया गया। भक्तों में मूंगफली का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर परिवार की तरफ से पंकज चौधरी, जतिंदर चौधरी, वनीत खन्ना, अनिल मलिक, सुरिंदर मक्कड़, जगमोहन मक्कड़, संदीप खन्ना, विपन जुल्का, रवि मल्होत्रा, संदीप अरोड़ा, मानव अरोड़ा, मानव मदान, विक्रांत भल्ला, गोपाल खन्ना, कपिल खन्ना मंदिर कमेटी की तरफ से सब आए हुए भक्तों को सिरोपा डाल कर यश जी, महंत देवीदास जी ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *