रविवार को विजय नगर महाजन सभा की हुई बैठक में जोगिंदर महाजन को सर्वसम्मति से सभा का महासचिव नियुक्त किया गया। महाजन सभा रानी का बाग के प्रधान गुलशन महाजन ने बताया कि इस बाबत प्रधान यशपाल महाजन की अगुवाई में बैठक हुए। बैठक में पहले सभा के खर्चे और सेवा कार्यों को ब्यौरा दिया गया और फिर जोगिंदर महाजन को उक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त महासचिव ने सभी का आभार जताया और कहा कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर महाजन वाणी के संपादक रमेश गुप्ता, विनोद महाजन, वीरेंद्र महाजन, कमल महाजन, आशू महाजन, सुभाष महाजन आदि मौजूद थे।


