भास्कर न्यूज | अमृतसर वार्ड नंबर-16 के पार्षद संदीप शर्मा रिंका की तरफ से जिला कांग्रेस शहरी प्रधान अश्विनी पप्पू के नेतृत्व में रोष मार्च निकाला गया। जिसमें भाजपा की दलित विरोधी नीतियों का विरोध जताया गया। पप्पू और रिंका ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। देश भर में इसके खिलाफ आक्रोश है। अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को सोच समझ कर किसी भी महान शख्सियत के बारे में टिप्पणी करनी चाहिए।


