जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 61वें प्रांतीय अधिवेशन में कोटपूतली-बहरोड जिले और अलवर विभाग से टीना शर्मा व करण सवाईका को ABVP की प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। ABVP नगर प्रमुख प्रो. विमल कुमार यादव ने यह जानकारी दी। टीना शर्मा राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय की ABVP इकाई की अध्यक्ष हैं। उन्हें ABVP के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के प्रति उनके योगदान और विद्यार्थी हितों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रांत स्तर पर यह जिम्मेदारी दी गई है। तीन दिवसीय 61वें प्रांतीय अधिवेशन में नई शिक्षा नीति, विद्यार्थी-शिक्षक संवाद, छात्र केंद्रित शिक्षा, रोजगार के अवसर, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और छात्रों की समस्याओं के निराकरण में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ।


