कोहरे के कारण जयपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स लेट:जयपुर से चंडीगढ़ और उदयपुर जाने वाले पैसेंजर्स हुए परेशान, अहमदाबाद फ्लाइट को किया डायवर्ट

जयपुर समेत प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में छाए घने कोहरे का असर फ्लाइट्स पर भी देखा गया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज दो फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। जयपुर से चंडीगढ़ और जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट्स की उड़ान के लिए यात्रियों को 3 घंटे से भी ज्यादा समय का इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक- आज घना कोहरा होने के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। इस कारण इंडिगो की फ्लाइट 6E-7718 जयपुर-चंडीगढ़ जो निर्धारित समय सुबह 9:45 बजे उड़ती है। वह करीब 4 घंटे की देरी से यानी दोपहर 1.53 बजे जयपुर से रवाना हुई। इसी तरह जयपुर से उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7465 जो सुबह 6.55 बजे उड़ान भरती है, वह करीब सवा तीन घंटे की देरी से यानी 10.15 बजे रवाना हो सकी। अहमदाबाद फ्लाइट को किया डायवर्ट
घना कोहरा होने के कारण आज सुबह जयपुर आई दो फ्लाइट को भी यहां उतरने में काफी परेशानी हुई। इंडिगो की अहमदाबाद से जयपुर फ्लाइट 6E-7114 तो कुछ देर तक हवा में ही चक्कर काटती रही, लेकिन विजिबिलिटी नहीं बढ़ने के कारण विमान को वापस अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। ये फ्लाइट सुबह 7.50 बजे जयपुर पहुंचती है, लेकिन इसे वापस अहमदाबाद भेजना पड़ा। इसके बाद ये फ्लाइट दोबारा अहमदाबाद से चली और सुबह 11.28 बजे जयपुर पहुंची। वहीं इंडिगो की इंदौर से जयपुर फ्लाइट 6E-7274 को भी उतरने में काफी परेशानी हुई। ये विमान भी जयपुर के एयरस्पेस में करीब 25 मिनट तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद विमान को उतारा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *