हनुमानगढ़ में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार:नाकाबंदी में टायर चेक करने का बहाना बनाकर भाग गया था ट्रक ड्राइवर

हनुमानगढ़ में टिब्बी पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े मामले में वांछित ट्रक ड्राइवर जबराराम (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जबराराम जालोर जिले के सांचौर स्थित रमेश कॉलोनी का निवासी है। यह मामला 23 नवंबर 2025 का है, जब टिब्बी थाना पुलिस ने भारतमाला रोड पर रोही मल्लडखेड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका था। ट्रक ड्राइवर टायर चेक करने का बहाना बनाकर खेतों की ओर भाग गया था। ट्रक में भरी मिली थी शराब की 845 पेटियां
पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उस पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर प्लेट लगी मिलीं, जिससे शक गहराया। तलाशी लेने पर ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की 845 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। थानाधिकारी हंसराज लुणा के नेतृत्व में गठित टीम ने अब इस वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से शराब की खरीद-फरोख्त, भराई और सप्लाई से जुड़े ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई देवीलाल, कॉन्स्टेबल पवन कुमार और सुखवीर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *