इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, कर्मचारी की मौत

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, 2 घंटे लेट उतरा पहला विमान इंदौर में बदले मौसम और घने कोहरे ने लगातार तीसरे दिन भी हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण इंदौर एयरपोर्ट पर पहला विमान सुबह 8.54 बजे लैंड हो सका, जबकि सामान्य स्थिति में पहली फ्लाइट सुबह 6:40 बजे उतर जाती है। कोहरे के चलते सुबह की 10 से अधिक उड़ानें एक से तीन घंटे की देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।पूरी खबर पढ़ें 2. 516 बोरिंग का पानी यूज करने पर रोक इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अभी भी यहां लोगों में नर्मदा और टैंकर के पानी को लेकर लोगों में डर का माहौल है। जिससे इलाके में आरओ की डिमांड बढ़ गई है। कई लोग अपने घरों में आरओ लगवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई जगह टैंकरों में भी गंदा पानी आ रहा है। कई लोगों की जान चली गई। कई लोग बीमार हैं इसलिए घरों में आरओ लगा रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें 3. लिव-इन में प्रेमिका के साथ रह रहा था पति इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की रात की है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते उस समय पुलिस उसके बयान नहीं ले सकी। बाद में होश में आने पर दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पूरी खबर पढ़ें 4. होटल में पकड़ाया कश्मीरी युवक, लव जिहाद का आरोप इंदौर के निजी ट्रैवल्स में काम करने वाली एक युवती को हम्मालों की यूनियन चलाने वाले एक कश्मीरी युवक के साथ होटल में देखा गया। सूचना मिलने पर बजरंगा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में बजरंग दल ने युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की बात कही। हालांकि, युवती ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।पूरी खबर पढ़ें 5. सड़क किनारे गिरा होटल कर्मचारी, मौत इंदौर के जवाहर टेकरी क्षेत्र में एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी की सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चंदन नगर पुलिस ने दुर्गेश (45) रामचंद्र प्रसाद, निवासी मारूति पेलेस कॉलोनी, की मौत की जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, दुर्गेश एक होटल में काम करता था। रविवार शाम को वह होटल से कुछ दूरी पर बाथरूम के लिए गया और उस दौरान जमीन पर गिर गया। अंधेरा होने के कारण आसपास किसी की नजर नहीं पड़ी।पूरी खबर पढ़ें 6. 8 जिलों में नए उद्योगों के लिए लैंड बैंक तैयार इंदौर सहित प्रदेशभर में बढ़ रहे औद्योगिक निवेश को देखते हुए एमपीआईडीसी ने 17 हजार एकड़ का नया लैंड बैंक तैयार किया है। मालवा-निमाड़ के 8 जिलों में लगभग 17 हजार एकड़ का लैंड तैयार किया गया है। इसके साथ ही एमपीआईडीसी से मिली जानकारी के अनुसार साल 2025 में 4 हजार एकड़ से अधिक जमीनों का आवंटन 125 नए उद्योगों को किया है, जिसमें लगभग 22 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ 66 हजार से अधिक को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।पूरी खबर पढ़ें 7. मप्र का पहला 14-D-जंगल सफारी इंदौर जू में होगा शुरू इंदौर के प्राणी संग्रहालय में जंगल सफारी थिएटर का काम अंतिम दौर में चल रहा है और वहां मॉडर्न टेक्नालॉजी के माध्यम से दर्शकों को वन्यजीवों की वास्तविक दुनिया का अनुभव होगा। थिएटर में 40 लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी और इसमें दर्शक खुद को जंगलों से घिरा हुआ महसूस करेंगे। फरवरी में इसे शुरू करने की तैयारी चल रही है। पिछले कई दिनों से प्राणी संग्रहालय में 14-डी जंगल सफारी थिएटर का काम शुरू कराया गया था और इसके लिए पीपीपी मॉडल पर एक एजेंसी को काम सौंपा गया है।पूरी खबर पढ़ें 8. नाबालिग लड़की को दोस्त ने पीटा इंदौर की खजराना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती और मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता रविवार रात अपनी मां और बड़े पिता के साथ थाने पहुंची थी। मारपीट करने वाला युवक और पीड़िता के बीच काफी समय से दोस्ती है। खजराना पुलिस के मुताबिक, 17 साल की लड़की और उसकी मां की शिकायत पर 21 वर्षीय पुष्पराज पुत्र राजेन्द्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।पूरी खबर पढ़ें 9. प्रतिबंधित चाइना डोर को लेकर कार्रवाई इंदौर के तीन थाना इलाकों में प्रतिबंधित चायना डोर को लेकर कार्रवाई की गई है। अन्नपूर्णा में एक मैदान से चाइनीज धागे से पतंग उड़ाने के मामले में एक युवक को पकड़कर उस पर कार्रवाई की गई। वहीं उससे पूछताछ की जा रही है। वह इसे कहां से लेकर आया था। चाइनीस डोर बेचने वालों की दुकान को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है। अन्नपूर्णा पुलिस ने आशीष गोयल निवासी ताप्ती परिसर को पकड़ा है।पूरी खबर पढ़ें 10. टेक्नीशियन से मारपीट, बहन से दोस्ती को लेकर नाराज था इंदौर के तिलक नगर में रविवार रात एक टेक्नीशियन के साथ 4 युवकों ने बुरी तरह से मारपीट की। बताया जाता है कि एक युवक अपनी बहन से दोस्ती को लेकर नाराज था। इसी के चलते हमला किया गया। पुलिस मामले में चारों युवकों की तलाश कर रही है। साहिल पुत्र महेश कैथवास निवासी विनोबा नगर उसके दोस्त वरूण पुत्र भरत गुर्जर,अरमान पुत्र दीपक धीमान और हर्षित उर्फ राकेश धीमान के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में एफआईआर की है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *