आचार संहिता लगने के आसार:प्रदेश में आज से स्कूलों में शुरू हो जाएंगे प्रीबोर्ड

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार 10वीं-12वीं के लिए सोमवार को प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। वहीं दूसरी तरफ निकाय और पंचायत चुनाव की आचार संहिता भी आज से लग सकती है। राज्य सरकार ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है। जिलों में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। यह डाटा राज्य निर्वाचन आयोग को मिल भी गया है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग इस डाटा को जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि राज्य निर्वाचन सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अंतिम मतदाता सूची के आंकड़ों के साथ ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *