गुना में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला:ASI का सिर फटा, चार पुलिसकर्मी घायल; लापता लड़की को बरामद होने पर वन स्टॉप सेंटर भेजने से थे नाराज

गुना के चांचौड़ा इलाके के पेंची गांव में पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें एक ASI सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक लड़की लापता हो गई थी। बरामद होने के बाद परिवार का कहना था कि लड़की को उन्हें सौंप दिया जाए। हालांकि, लड़की उनके साथ नहीं जान चाहते थे। पुलिसवाले उसके गांव में गए, तो पुलिस पर हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार चांचौड़ा इलाके से 29 दिसंबर को एक युवती लापता हो गई थी। रविवार को बीनागंज पुलिस उसे बरामद कर चौकी ले आई। इसी दौरान लड़की के परिवार वाले और जिस लड़के के साथ युवती गई थी, उसके पक्ष के लोग भी चौकी पहुंच गए। लड़की परिवार वालों के साथ नहीं जाना चाहती थी, इसलिए पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोमवार को लड़की के परिवार वाले चौकी में यह कहकर गए कि वो लड़के पक्ष के घरों में आग लगा देंगे और वो वहां से चले गए। इसके बाद एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में चली गई। इसी दौरान पुलिस पर हमला कर दिया गया। पुलिसवालों पर लाठियों, पत्थरों से हमला किया गया। इसमें एक ASI का सिर फूट गया। वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में चांचौड़ा SDOP मनोज कुमार झा से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी कार्रवाई चल रही है। बाकी जानकारी कार्रवाई के बाद देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *