रेलवे कर्मचारी की हत्या, 30 मिनट तड़पता रहा, VIDEO:मेरठ में ड्यूटी जाते वक्त बदमाशों ने रोका, सीने पर 10 बार चाकू मारे

मेरठ में बाइक सवार रेलवे कर्मचारी विवेक कुमार की ड्यूटी जाते वक्त हत्या कर दी गई। देर रात सरेराह उस पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। फिर खून से लथपथ विवेक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घायल हालत में विवेक करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसके सीने और गर्दन से लगातार खून बह रहा था। उसे हिचकियां आ रही थीं। वहां से गुजरते लोगों की नजर विवेक पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पहुंची ने रेलवे कर्मचारी को पहले सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। घटना रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे मुंडाली थाना क्षेत्र की है। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… 4 साल पहले हुई थी शादी
विवेक तीन भाइयों और एक बहन में शामिल था। विवेक का बड़ा भाई रोहित नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। विवेक और विकास जुड़वा भाई थे। विकास रोडवेज में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत है। परिवार में मां ओमलता का पहले ही निधन हो चुका है। विवेक की शादी 4 साल पहले मानपुर गांव निवासी गुंजन से हुई थी। दंपती की डेढ़ साल की एक बेटी है। विवेक की मौत के बाद से उसकी पत्नी गुंजन सदमे में है। महेंद्र बोले-1 घंटे बाद ही आया फोन
विवेक की मौत के बाद पिता महेंद्र भी सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। विवेक करीब छह साल पहले रेलवे में की-मैन के पद पर भर्ती हुआ था। बीते लगभग दो वर्षों से उसकी नाइट ड्यूटी चल रही थी। रविवार शाम भी वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद ही घटना की सूचना परिवार को मिल गई। परिजन सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन तब तक विवेक दम तोड़ चुका था। लूट के इरादे से नहीं हुई हत्या
पुलिस को विवेक की जेब से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा गले में पहनी सोने की चेन भी सुरक्षित मिली है। उसकी जेब में पर्स भी मौजूद था। इन तथ्यों से साफ है कि विवेक की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी हुई है। एसपी बोले- कई बिंदुओं पर हो रही जांच
एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया- ड्यूटी पर जाते समय यह घटना हुई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस लहूलुहान विवेक को लेकर अस्पताल गई लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। कई तथ्य सामने आए हैं, जिनके अनुसार जांच की जा रही है। ————– ये भी पढ़ें- दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *