पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का राजसमंद दौरा:बोले- कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के साथ अन्याय किया

पशुपालन एवं डयेरी मंत्री जोराराम कुमावत का आज एक दिवसीय राजसमंद का दौरा रहा। इस दौरान कुमावत ने भाजपा जिला कार्यालय में संविधान गौरव अभियान कार्यालय की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1952 और 1954 के चुनाव में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्टों के साथ मिलकर रणनीति बनाई। यहां तक की प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया। नेहरू सरकार में मंत्री होते हुए डॉ अंबेडकर को रक्षा विदेश मामलों की प्रमुख समितियां से बाहर रखा गया। उनके ज्ञान और योगदान को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा, काका कालेकर आयोग ने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सिफारिश की थी लेकिन नेहरू सरकार ने इसे खारिज कर दिया। जिससे साफ हो गया कि सामाजिक असमानता को सुधारने में कांग्रेस की कोई मंशा नहीं थी। कार्यशाला को भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, जिला संघठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला महामंत्री महेश पालीवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अशोक रांका, गोविंद कंसारा, मोहन कुमावत, सुरेश पालीवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता सनाढ्य जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी, जिला मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल संगीता चौहान, गोपाल कृष्ण पालीवाल, प्रमोद गौड, सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *