भतीजे ने चाची के सिर में मारी शराब की बोतल:गाली-गलौज करने मना किया था, रिश्तेदारों पर पिटवाने का आरोप

पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के पटी बजरिया में एक महिला के सिर पर शराब की बोतल से हमला किया गया। महिला को गाली-गलौज करने से रोकने पर यह घटना हुई। घायल महिला को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल अनिता यादव (40 वर्ष), पति बृजेन्द्र, निवासी पटी बजरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका देवरानी का लड़का शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। जब अनिता ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो शराब के नशे में धुत भतीजे ने उस पर शराब की बोतल फेंक दी। विवाद बढ़ने पर युवक के घर से चार से पांच अन्य सदस्य भी आ गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। अनिता यादव का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पति और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *