कवर्धा जिले के चिल्फी क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बनी मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मस्जिद को ढहा दिया गया है। यह मस्जिद 2019 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय पारित एक प्रस्ताव के आधार पर बनाई गई थी। ग्रामीणों ने इसे अवैध बताया और गृह मंत्री से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। एसडीएम मौके पर मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग ग्रामीणों का कहना है कि चिल्फी घाटी की खूबसूरती और आदिवासी संस्कृति को देखते हुए यहां आदिवासी समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाए। मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रकाश धारवैया ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद अब इसी स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।


