नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम की है। सर्दी से कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. सर्दी के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी
राजस्थान में कोहरे और शीत लहर के चलते कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। पूरी खबर पढ़ें 2. एमपी के सीएम बोले-राजस्थान पाकिस्तान थोड़ी है
एमपी के सीएम मोहन यादव राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट में शामिल हुए। मोहन यादव ने कहा- मैंने भजनलाल जी से बात की। उन्होंने कहा कि पानी को लेकर और उद्योग आदि के लिए दिक्कत है। हमने कहा- 5 प्रतिशत नहीं, हम तो 7 प्रतिशत भी दे देंगे। राजस्थान पाकिस्तान थोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें 3. जहां रहस्यमयी घड़ा मिला,वहां रात में खजाना तलाश रहे लोग
टोंक जिले में जिस जगह रहस्यमयी घड़ा मिला है, वहां कुछ लोग रातभर जेसीबी से गड्ढे करके चोरी-छिपे खजाना तलाशते रहे।घड़े वाले गड्ढे को दोबारा जेसीबी से खोदा गया था। उससे 50 मीटर दूर एक और 6 फीट का गड्ढा खोदा गया था। पूरी खबर पढ़ें 4. खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से लॉरेंस गैंग ने 3 करोड़ मांगे
खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने कहा- कल शाम तक 3 करोड़ रुपए की व्यवस्था करके सेटलमेंट कर लेना, वरना मरने के लिए तैयार रहना। पूरी खबर पढ़ें 5. रणथंभौर में शावक को मुंह में दबाकर सड़क पर आई बाघिन
रणथंभौर टाइगर रिजर्व की ‘सुल्ताना’ टी-107 (बाघिन) एक बार फिर सोमवार सुबह अपने शावक (बच्चे) के साथ दिखी। शावकों को मुंह में दबाकर त्रिनेत्र गणेशजी मंदिर मार्ग पर आ गई। इस दौरान वन विभाग ने एहतियातन रास्ता बंद कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पत्नी का सिर धड़ से अलग, पति का पैर कटा
जालोर में नेशनल हाईवे (NH-325) पर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पति का पैर कट गया। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. BSF जवान ने बजाई धुन, फिल्मी सितारों ने गाया गाना
जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर रेतीले धोरों के बीच बैठकर जब BSF के जवान ने हारमोनियम की धुन बजाई और लबों से बोल निकले- ‘संदेशे आते हैं…’ बॉर्डर-2 के हीरो वरुण धवन और अहान शेट्टी ने भी BSF जवानों के साथ सुर में सुर मिलाया। पूरी खबर पढ़ें 8. अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करके 57 लाख की ठगी
अजमेर के वैशाली नगर निवासी रिटायर्ड अधिकारी को 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराधियों ने 57 लाख रुपए ठग लिए। ठगों ने सीबीआई ऑफिसर बनकर मनी लान्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी का डर दिखाकर रुपए हड़प लिए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. उदयपुर में किसानों ने गधे को खिलाए गुलाबजामुन
उदयपुर में आज एक अनूठा प्रदर्शन किया गया। गधों को फूल माला पहनाई गई। इसके बाद गुलाम जामुन खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। खाद के बैग को तस्वीर की तरह कुर्सी पर रखा। उस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. जयपुर में AI का महासंगम,शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री
6 जनवरी को जयपुर में Rajasthan Regional AI Impact Conference 2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसमे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी हिस्सा लेंगे।


