शाजापुर में 60 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:बडोतिया के थाना प्रभारी को तिलावद चौकी भेजा, एसआई को कोतवाली शाजापुर का जिम्मा

शाजापुर जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आदेश जारी कर 60 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। आज जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा शाजापुर में पदस्थ बृजेश मिश्रा को बड़ोदिया का थाना प्रभारी बनाया गया है। बडोदिया के थाना प्रभारी एसआई घनश्याम बैरागी को तिलावद चौकी पदस्थ किया गया है। वहीं, मंडी शुजालपुर में पदस्थ एसआई मनोहर सिंह को कोतवाली थाना शाजापुर पदस्थ किया गया है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। इन्हें जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, पुलिस लाइन, महिला थाना, यातायात शाखा और विशेष शाखाओं में नई पदस्थापना दी गई है। इन तबादलों में थाना प्रभारी स्तर से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मी प्रभावित हुए हैं। कई अधिकारियों को नई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन, यातायात थाना, महिला सुरक्षा शाखा और डीसीबी में पदस्थ किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। ये तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। देखें पूरी लिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *