वाराणसी में कनेरफल खाने से 3 बच्चियों की मौत:बगीचे में फूल तोड़ने गई थीं; जान गंवाने वालों में 2 सगी बहनें

वाराणसी में सोमवार को जहरीला फल खाने से 3 मासूम बच्चियों की मौत हो गई। तीनों को उल्टियां करता देखकर परिजन डॉक्टर के पास ले जाने लगे। इससे पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। इसमें दो सगी बहने और तीसरी सहेली थी। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन शव से लिपटकर बिलखते रहे। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला करधना गांव निवासी मिथिलेश की बेटी हर्षिता (6), अंशिका (3) और गांव के ही मनीष की 4 साल की बेटी नैंसी सोमवार को खेल रही थी। तीनों अचानक बगीचे की तरफ चली गईं और वहां फूल तोड़ने लगीं। इसी दौरान उन्होंने कनेर फूल के साथ फल भी तोड़ लिया और गलती से जहरीला फल खा लिया। कुछ ही देर बाद तीनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन चंद मिनट बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। एसडीएम राजातालाब और एडिशनल डीसीपी वैभव बांगर भी वहां पहुंचे और घटना को लेकर लोगों से बात की। खबर अपडेट की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *