राजस्थान क्रिकेट:मंत्री पुत्रों की ‘कैबिनेट’, पर लगाम सचिवों के पास; ललित मोदी-वैभव जैसा नाम नहीं, सालभर से अटका आरसीए चुनाव

राजस्थान क्रिकेट में मंत्री पुत्रों की एक अलग ही ‘कैबिनेट’ तैयार हो रही है। इन सभी का सपना आरसीए की सत्ता के साथ-साथ बीसीसीआई तक का सफर तय करना है। लेकिन अभी इनमें एक भी ललित मोदी, सीपी जोशी या फिर वैभव गहलोत के कैडर का नहीं है। यही कारण है कि अभी तक आरसीए को लेकर कोई पार्टीलाइन तैयार नहीं हुई है। आरसीए का असली वोटर, जिला क्रिकेट संघों के सचिव हैं, जो कभी वसुंधरा राजे के एक इशारे पर या फिर कभी अशोक गहलोत के इशारे पर एकजुट हो जाते थे, वे बिखरे हुए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा सरकार है पर वसुंधरा जैसा कोई कद्दावर नेता न होने के कारण अभी तक न तो आरसीए अध्यक्ष का दावेदार तय हो पा रहा है और न ही भाजपा में कोई ऐसा व्यक्ति सामने आया जो आरसीए वोटर (जिला सचिवों) को एकजुट कर सके। कुछ दिन पहले ही नागौर सचिव आर.एस. नांदू और आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर और विधायक जयदीप बिहाणी में तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। दूसरी ओर, ललित मोदी समर्थक 7 जिलों के सचिव कट्टर भाजपा समर्थक हैं, पर खेलमंत्री की नाराजगी से वे भी भाजपा से कन्नी काटे हुए हैं। दशकों से ये लोग जिला संघों में जमे हैं लेकिन खेलमंत्री इन्हें हटाने की बात कह चुके हैं। एक जिला सचिव ने कहा, ‘वे हमें क्या हटाएंगे। अगर ऐसी कोशिश होगी तो हम अपने रिश्तेदारों या प|ियों को जिला संघों में ले आएंगे। इंडीविजुअल मेंबर की वोटिंग का मुद्दा गरम आरसीए में काफी संख्या में इंडीविजुअल मेम्बर भी हैं। इन्हें भी आरसीए में वोटिंग राइट मिले, इसके लिए एक रिट पिटीशन लगाई गई है। इस पर नोटिस भी जारी हो गए हैं। अगर इन्हें वोटिंग राइट मिलता है तो आरसीए की सत्ता का पूरा गणित ही बदल जाएगा। दूसरी ओर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा के वोट मुख्यमंत्री के इशारे पर तय होगा। सीएम के इशारे पर 25 जिला संघ एकजुट होंगे राजस्थान के एक जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने कहा, मुख्यमंत्री या ​फिर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का एक इशारा मिल जाए तो कम से कम 25 जिला संघ एकजुट होकर भाजपा के समर्थन वाले आरसीए अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार हैं। हालांकि बहुमत कांग्रेस समर्थित जिलों के पास है। क्रिकेट पॉलिटिक्स में मंत्री और पूर्व मंत्रियों के बेटों ने बल्लेबाजी शुरू की भाजपा समर्थक जिले कांग्रेस समर्थक जिले अजमेर, बारां, बीकानेर, हनुमानगढ़, करौली, बूंदी, सवाईमाधोपुर, टोंक, झालावाड़, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, जयपुर, कोटा, पाली और उदयपुर। आरसीए से पहले कई जिलों में चुनाव संभव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) का चुनाव संभवत: म या जून में कराए जा सकते हैं। इस दौरान कई जिला क्रिकेट संघों में चुनाव होने हैं। इनमें कोटा, जयपुर, चित्तौड़गढ़, पाली आदि हैं। यहां से भाजपा के बड़े नाम सामने आ सकते हैं। ये मंत्री, विधायक, प्रवक्ता भी शामिल मंत्री हेमंत मीणा, विधायक जयदीप बिहाणी, सीपी जोशी, आमीन पठान, रामपाल शर्मा, रोहित बोहरा, गौरव वल्लभ, रतन देवासी, अभिनव जैन, प्रमोद शर्मा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *