भाविप के शिविर में 43 युवाओं ने रक्तदान किया, 11 युवाओं ने पहली बार

दौसा| भारत विकास परिषद दौसा का 31वां रक्तदान शिविर जगदीश प्रसाद मित्तल स्मृति में रविवार को महात्मा गांधी रेलवे स्टेशन स्कूल दौसा पर आयोजित किया गया, जिसमें 43 युवाओं ने रक्तदान किया। जिन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। परिषद के रक्तदान प्रकल्प प्रभारी नवीन रेला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दीपक शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि निर्मला मित्तल एवं ब्लाक सीएमएचओ डॉ. अमित राय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष संजय पीलवा ने की। परिषद संरक्षक डॉ. संतोष वार्ष्णेय द्वारा निर्मला मित्तल व संजय मित्तल का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रह जिला अस्पताल की टीम द्वारा किया गया। शिविर में राहुल जैन और अल्पना जैन पति-पत्नी ने एक साथ रक्तदान किया। जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया। जिसमें राहुल जैन द्वारा 25वीं बार व कल्पना जैन ने 5वीं बार रक्तदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *