भास्कर संवाददाता | दौसा राजस्थान अंबेडकर शिक्षक के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री फूलचंद बेनीवाल का रविवार को दौसा में अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय खटीक समाज की जिला कार्यकारिणी की ओर से माला व साफा पहनाकर बेनीवाल का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ राजोरिया की अगुवाई में लोगों ने प्रदेश महामंत्री बेनीवाल का बधाई दी। अध्यक्ष रोहित सामरिया ने कहा कि फूलचंद बेनीवाल जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए ही वे पूर्व में अंबेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा दौसा के अध्यक्ष रहे। साथ ही अखिल भारतीय खटीक समाज दौसा के संगठन मंत्री हैं तथा श्री दुर्बलनाथ प्रचार समिति बांदीकुई के 20 साल से कोषाध्यक्ष है। इस दौरान अध्यक्ष रोहित सामरिया, संरक्षक गोपाललाल परेवा, सीताराम राजोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल बेनीवाल, सरपंच जितेंद्र नावरिया, सलाहकार रामजीलाल राजोरिया, उपाध्यक्ष छगन लाल बेनीवाल, खेमचंद बेनीवाल, विधि सलाहकार दिलीप सामरिया, पार्षद बाबूलाल राजोरिया, कालूराम परेवा, सहायक राजस्व अधिकारी नीरज नावरियां, मीडिया प्रभारी राजकुमार सामरिया, सचिव अजय राजोरिया के साथ गोपाल स्वरूप बेनीवाल, कैलाश बेनीवाल, प्रभुदयाल बेनीवाल व गणेश राजोरिया आदि थे।


