भास्कर संवाददाता | दौसा भांकरी रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेंटर-2 में हैलीपेड के पास स्थित सदाशिव महादेव मंदिर में रविवार को शिव पंचायत व शीतला माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्तियों की स्थापना के बाद भंडारे आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत प्रसादी ली। आचार्य पंडित मुरारीलाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के आखिर दिन रविवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई। उसके दूसरे दिन 18 जनवरी को शंकर भगवान की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई, जो कॉलोनी का चक्कर लगाकर सदाशिव महादेव मंदिर पहुंची। इसके बार भगवान शंकर के फेरों का कार्यक्रम हुआ। तीसरे दिन रविवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए पौषबड़ा प्रसादी बनाई गई। इसमें 2 क्विंटल आटा, 2 ही क्विंटल चीनी, 13 पीपे घी और 1 क्विंटल दाल की प्रसादी तैयार की। इसके बाद मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं को गर्मागर्म पुए, दाल के बड़े, सब्जी व चटनी परोसी गई। रविवार को देर शाम तक चले कार्यक्रम में करीब ढाई हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। कार्यक्रम में भाजपा नेता जगमोहर मीणा, धंुधीराम मीणा आदि जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। मंच संचालन एडवोकेट राजेंद्र जांगिड व जगदीश मीणा ने किया। इस मौके पर शिवचरण गौतम, जगदीश गौतम, डॉ. बीएल जाट, धीर सिंह, सीताराम, राम मनोहर विजय, दुष्यंत शर्मा, मदन मोहन शर्मा, नरेंद्र गौतम, डॉ. राकेश गौतम, पी.के. लवानिया, शिव दयाल, दिनेश जांगिड, जय दयाला आदि कालोनी के लोग मौजूद थे।


