भास्कर संवाददाता|दौसा जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर रविवार शाम को गाय आगे आने से मकराना विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गाड़ी में सवार विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। मकराना विधायक जाकिर हुसैन गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। भंडाना के समीप अचानक सामने गाय आगे आने गाड़ी टकरा गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार किसी के भी चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा मौके पर पहुंचे। विधायक दीनदयाल बैरवा ने दूसरी कार मंगाई। इसके बाद विधायक जाकिर हुसैन िदल्ली के लिए रवाना हो गए। जबकि क्षतिग्रस्त गाड़ी को जयपुर भेज दिया। सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी रविंद्र सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विधायक की गाड़ी आवारा मवेशी आगे आने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। विधायक दूसरी कार से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


