राजपूत समाज के लोगों ने राशि एकत्र कर दो बेटियों की शादी कराई

दौसा| राजपूत समाज के लोगों ने आर्थिक सहयोग एकत्र कर जरूरतमंद दो बेटियों की शादी कराई। राजेंद्र सिंह चावंडेडा ने बताया कि ग्राम तितरवाड़ा में समाज की जरूरतमंद 2 बेटियों की शादी आर्थिक सहयोग एकत्र कर संपन्न कराई गई। इसमें जुगलसिंह दौसा, भूपेंद्र सिंह बिचलवास, लाल सिंह कुशलपुरा, रिछपाल सिंह बिशनपुरा, योगेंद्र सिंह निहालपुरा, नंदू सिंह भोजपुरा भांडारेज, जगदीश सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह राठौड़, प्रद्युमन सिंह निर्झरना, मनोज राघव दौसा, नंदू सिंह चावंडेडा, विक्रम सिंह भोजपुरा व समाज के अन्य लोगों का सहयोग लेकर दो बेटियों की शादी करवाई गई। युवा टीम दौसा के राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इसी प्रकार से सहयोग से समाज के तीन बेटियों की शादी करवाई गई है। आगे भी जरूरतमंदों की बेटियों की समाज के सहयोग से शादी के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह चौहान, सुमेर सिंह पीलवा व समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *