दौसा| श्रीसंत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति की ओर से रविवार को शिविर लगाया गया, जिसमें 300 लोगों की जांच की और परामर्श दिया गया। नई मंडी रोड पर श्याम मंदिर के सामने सत्संग भवन में आयोजित शिविर का नांगल राजावतान डिप्टी एसपी चारूल गुप्ता ने शुभारंभ किया। निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श शिविर श्रीसंत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति तथा इटर्नल हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। शिविर में हुड्डी, ह्दय रोग, न्यूरोलोजी, मूत्ररोग व जनरल फिजिशियन आदि चिकित्सकों ने शिविर में सेवा दी। इस दौरान सबसे पहले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जहां रजिस्ट्रेशन के साथ ब्लड प्रेशर चेक किया। इसके बाद बीमारी के अनुसार संबंधित चिकित्सक को दिखाया। इस दौरान 300 लोगों की जांच की और निशुल्क परामर्श दिया गया। समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल बड़ाया, युवा समिति के अध्यक्ष अखिल धौकरिया, स्मारक समिति व युवा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।


