भास्कर संवाददाता|दौसा परशुराम धर्मशाला में नवनिर्मित कमरे एवं ट्यूबवेल शिलान्यास समारोह में रविवार को आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप शर्मा ने कहा कि समाज के सभी रचनात्मक कार्यक्रम एवं प्रत्येक समाजबंधु की सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि समाज की तरक्की हो सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार का अर्थ है समाज की समस्याओं को पहचाना और उसके समाधान कर प्रयास करना करना है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संवाद करने से उनकी समस्याओं को समाधान होगा, वहीं सामाजिक समरसता भी स्थापित होगी तथा जरूरतमंदों की मदद हो सकेगी। समाज के प्रत्येक आयोजन एवं कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सहभागिता सुनिश्चित हो, इसके लिए विशेषकर युवाओं को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला एवं छात्रावास संचालन के लिए प्रत्येक समाजबंधुओं की जबावदेही तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपने प्रतिभाएं आर्थिक अभाव में दम तोड़ रही हैं, हमें मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि रिद्धि चंद सिंगवाड़ा और अजय शर्मा द्वारा नवनिर्मित दो कमरों एवं वृद्धिचंद शास्त्री, विवेकानंद मिश्र, रिद्धि चंद चंद सिंगवाडा, गिरिराज आमटेड, मोहनलाल लिखली के सहयोग से निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया इसके साथ ही तीन नवीन कमरों का शिलान्यास और उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर महंत प्रकाश दास महाराज, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रतन तिवाडी, गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष वृद्धि चंद्र शास्त्री, प्रदेश महामंत्री भगवान सहाय अचलपुरा, रामजीलाल मुशी, गिराज आमटेडा, रामप्रकाश द्विवेदी, एडवोकेट अवधेश कुमार, लोकश शर्मा संस्कृत उपस्थित थे।


