झारखंड में कल से ठंड से मिलेगी राहत:वेस्टर्न डिस्टरबेंस का कुछ जिलों में ही असर, 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान

रांची सहित राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कुछ क्षेत्रों पर दिखेगा। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी को आसमान साफ रहेगा। तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी होगी। लेकिन इसके बाद अगले चार दिन तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। 22, 23 और 24 जनवरी को राज्य के उत्तरी भाग के अंतर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, रांची में अगले पांच दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे राज्य के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे है। ऐसे में शाम होते ही इन जिलों में कनकनी बढ़ रही है। सबसे अधिक परेशानी खूंटी, सिमडेगा और जगन्नाथपुर क्षेत्र में है। क्योंकि, खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, सिमडेगा का 7.9 डिग्री और जगन्नाथपुर का 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। रांची सहित आसपास व अन्य जिलों में सुबह में धुंध का असर देखा गया। इस वजह से सुबह में कई फ्लाइट देरी से रांची पहुंची। 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान कनकनी से लोग परेशान रहे। हालांकि पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में धूप निकलने से लोगों को कनकनी और ठंड से बड़ी राहत मिली। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *