SAD की मेंबरशिप मुहिम आज से होगी शुरू:चंडीगढ़ में संसदीय बोर्ड की मीटिंग; HSGMC चुनाव में पार्टी को मिली सफलता

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नए प्रधान का चुनाव एक मार्च को होना है। इसके लिए आज (20 जनवरी) से पूरे देश में पार्टी की मेंबरशिप मुहिम का आगाज होगा। मुहिम 25 फरवरी तक चलेगी। इसके साथ ही आज ही पार्टी के संसदीय बाेर्ड की मीटिंग बलविदंर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ मुख्यालय में होगी। मीटिंग के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दूसरी तरफ हरियाणा सिख प्रबंधक गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव में भी पार्टी व सहयोगी दलों का रिजल्ट काफी बढ़िया रहा है। इससे भी पार्टी के नेता उत्साहित है। सुखबीर बादल दे चुके हैं इस्तीफा सुखबीर बादल को कुछ दिन पहले अकाल तख्त ने धार्मिक सजा सुनाई थी। जिसमें उन पर मुख्य रूप से 3 आरोप थे। इन पर पहला आरोप सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को बेअदबी मामले में माफी देने का था। इसके अलावा उन पर सरकार में रहते हुए भी श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी न रोक पाने और आरोपियों पर कार्रवाई न कर पाने का आरोप था। इस सजा से पहले ही सुखबीर बादल ने प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब यह मुहिम शुरू होने जा रही है। ऐसे चलेगी मेंबरशिप मुहिम SAD की मेंबरशिप मुहिम 20 जनवरी से 25 मार्च तक चलाई जाएगी। इसमें 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी हलकों के लिए इंचार्जों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक मार्च को नए प्रधान का चुनाव होगा, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है। 1920 में अकाली दल का हुआ था गठन शिरोमणि अकाली दल का गठन 14 दिसंबर 1920 को हुआ था। इसके बाद से पार्टी के 20 प्रधान बने। हालांकि, प्रकाश सिंह बादल के 1995 में पार्टी की कमान संभालने के बाद वह 2008 तक इस पद पर रहे। उसके बाद सुखबीर बादल को प्रधान बना दिया गया। 16 नवंबर 2024 को सुखबीर बादल ने इस्तीफा दे दिया था। अब 30 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है कि बादल परिवार के बजाय कोई दूसरा अकाली दल का प्रधान बन सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *