वेतन न मिलने पर नपा के खिलाफ दो घंटे प्रदर्शन:भिंड में कर्मचारियों का आरोप- 15 हजार तक रुपए काटे; काम न करने की चेतावनी

भिंड नगर पालिका में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने अपने वेतन और ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था बंद करने और कटे हुए वेतन की पूरी राशि तुरंत देने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे काम नहीं करेंगे। वेतन में 15 हजार तक काटे
नगर पालिका में दिसंबर माह में कर्मचारियों को वेतन में 5 हजार से 15 हजार रुपए तक की कटौती की गई थी। इससे विशेषकर दैनिक वेतन और संविदा पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी आक्रोशित हैं। नगर पालिका में ऐसे कर्मचारियों की संख्या करीब 100 बताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि शहर में केवल चार-पांच स्थानों पर ही उपस्थिति दर्ज की जा सकती है। इसके कारण उन्हें घर से पहले अटेंडेंस लगाना पड़ता है और फिर ड्यूटी स्थल पर पहुंचना होता है, जिससे कई बार एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। कर्मचारी बोले- पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला
प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से पूरा वेतन नहीं मिला है। इससे घर में बीमारी, बच्चों की फीस और दैनिक खर्च में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रशासन और आयोग का हस्तक्षेप
मप्र राज्य सफाई कामगार आयोग के पूर्व सदस्य सुनील वाल्मीकि ने इस संबंध में एसडीएम भिंड को पत्र लिखा था। पत्र में कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए ज्ञापन सौंपने की अनुमति मांगी गई थी। प्रदर्शन स्थल पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया है और शीघ्र समाधान की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *