सुनार का 1 किलो सोना हड़पने वाले दंपति दबोचे

अमृतसर | थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने टाहली वाला चौक सुल्तानविंड रोड स्थित सुनार का एक किलो सोना हड़पने वाले दंपति कारीगर को काबू कर लिया है। इसके अलावा हरपाल सिंह, आशु और उसकी पत्नी नव निवासी फतेह सिंह कॉलोनी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपी दंपति की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ विक्की और उसकी पत्नी सिम्मी निवासी शहीद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि तकरीबन 10 दिन पहले आरोपियों ने इस घटना का अंजाम दिया था। शिकायत में सुनार हरविंदर सिंह ने बताया कि यह सभी कारीगर उससे सोना लेकर उसे बनाते थे। इन सभी को सोना दिया था। जिन्होंने धोखे से सोने को हड़प लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी दंपति सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज लिया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *