सीपी 6 आर्मी हैडक्वार्टर के गेट पर ड्रोन की एक्टिविटी हुई। जिसके बाद आर्मी ने ड्रोन को देखते हुए सुरक्षा संबंधी उसे कब्जे में लिया। जब जांच की तो पता चला कि पास के एक रिजोर्ट से यह ड्रोन उड़ाया गया था। इस मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने सिक्योरिटी और आर्मी हैड क्वार्टर को खतरा देखते हुए मैनेजर और फोटोग्राफर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है। यह घटना 18 जनवरी की रात की है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें दी गई शिकायत में नायब सूबेदार रामेश सिंह ने बताया कि आर्मी गेट के पास ड्रोन उड़ रहा था, जिसे कब्जे में लिया गया है। ड्रोन फीस्टा रिजोर्ट की ओर से उड़ाया गया था।


