राहत: तहसील में एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा अप्वाइंटमेंट नंबर

भास्कर न्यूज | अमृतसर तहसीलों में रजिस्ट्री करवाने को अप्वाइंटमेंट ली तो घंटों इंतजार की जरूरत नहीं होगी। दो साल से बंद पड़े एलईडी स्क्रीन को शुरू करा दिया गया है। जिसमें पार्टियों के टोकन नंबर शो करेंगे। वहीं मुलाजिम उस नंबर के हिसाब से पार्टियों को फोटो करवाने के लिए बुलाएंगे। यदि जानबूझकर कर्मी रजिस्ट्री कराने के लिए डिले कराते हैं, तो आपत्ति जता सकेंगे। दरअसल, दस्तावेजों को चेक करने के नाम पर स्टे क्लर्क अधिक समय लगाते थे। लेकिन अब टोकन नंबर के हिसाब से रिपोर्ट चेक कर फाइनल करनी होगी। बता दें कि 2016 में तहसील का रेनोवेशन कराए जाने के बाद एलईडी स्क्रीन इसलिए लगवाई गई थी कि रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए टोकन सिस्टम या अप्वाइंटमेंट नंबर के हिसाब से दस्तावेज तस्दीक कराया जाए। चूंकि एलईडी पर कितना अप्वाइंटमेंट नंबर चल रहा यह दिखता रहता है। इसके बाद ढाई साल पहले अप्रैल 2022 में तत्कालीन डीसी हरप्रीत सिंह सूदन ने एलईडी स्क्रीन चालू करवा दिए थे। लेकिन मुलाजिमों की एजेंटों से सेटिंग के कारण इस स्क्रीन को बंद करा दिया जाता था। हालांकि डीसी की सख्ती करने पर यह अचानक ही चालू करा दिए जाते हैं। डीसी साक्षी साहनी ने बीते 26 नवंबर को तहसील कांप्लैक्स में छापेमारी कर रजिस्ट्री दफ्तरों में फाइलों के रख-रखाव सही से कराए जाने व एलईडी स्क्रीन ठीक करा चालू करवाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी सही नहीं कराया गया। बीते 9 जनवरी को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ यह खबर प्रकाशित की। जिसके बाद एलईडी स्क्रीन शुरू करा दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *