जागरूक बणो नहीं तां 26 तो सब फड़े जाओगे… रेड सिग्नल में जेब्रा क्रॉसिंग से पीछे न रुकने पर कटेगा 500 रुपए का ई-चालान

ट्रैफिक पुलिस ने 26 जनवरी को 7 चौकों पर ई-चालान की शुरूआत करने की घोषणा कर दी है, मगर लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर पहले जैसे ही अंजान रहे तो हर किसी का चालान कटना तय है। क्यांेंकि लोगों को पहले तो रेड लाइट पर रुकने की आदत नहीं है। वहीं रुक भी जाएं तो वे जेब्रा क्रॉसिंग के आगे जाकर रुकते हैं। जिसका ई-चालान प्रक्रिया में 500 रुपए का चालान कटना पक्का है। दूसरी बार ऐसी गलत पर एक हजार रुपए का चालान होता है। इसलिए 26 जनवरी के बाद 7 चौकों पर जेब्रा क्रासिंग करने से वाहन चालनों को बचना होगा। ट्रैफिक एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। आगे भी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *