सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर छीने मोटरसाइकिल- मोबाइल

पंडोरी तरनतारन | अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले व्यक्ति से 3 लुटेरों ने मोटरसाइकिल ओर मोबाइल छीन लिया । बलराज सिंह निवासी पती हिंदुकी अमृतसर ने थाना सदर तरनतारन की पुलिस को बताया कि अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। रविवार को सुबह 6 बजे वह मोटरसाइकिल पर डयूटी से वापस घर जा रहा था। जब वह हाईवे खडूर साहिब के पुल के पास पहुंचा तो 3 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने उस पर हमला कर मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया । एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *