संगीत प्रेमियों को निरवैर पन्नू के लाइव कॉन्सर्ट का इंतजार

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाबी गायक निरवैर पन्नू 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे खालसा यूनिवर्सिटी, अमृतसर में लाइव परफॉर्म करेंगे। जिसमें वह अपने हिट गानों से अपने फैंस को संगीत की दुनिया में ले जाएंगे। उनके फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एडवास पर अपनी बुकिंग करा रहे हैं। संगीत प्रेमियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया से आयोजकों का उत्साह बढ़ा है। ‘ सिटी ऑफ गोल्ड’, ‘चांद वर्गी’ और ‘तेरे लाई’ जैसे गानों के लिए जाने जाने वाले निरवैर पन्नू वर्तमान में संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। निरवैर पन्नू का कार्यक्रम ‘इवेंट्स बाय बिनई’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अमृतसर शहर में इस कॉन्सर्ट को सफल बनाने के लिए बैनर, पोस्टर और स्टैंड के जरिए दर्शकों से संपर्क किया जा रहा है। जसकरन के मुताबिक, हजारों लोग निरवैर पन्नू के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *