तरनतारन के वार्ड नंबर 4 फतेहचक्क में स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में रहता है लूटपाट होने का डर

पंडोरी तरनतारन एक ओर जहां नगर काउंसिल की तरफ से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाकर शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाया जा रहा है वहीं कुछ मोहलों में आपसी रंजिश के चलते कथित कुछ लोगों की ओर से गलियों में स्ट्रीट लाइटों को जानबूझ कर बन्द करवाया जा रहा है। जिसके चलते मोहल्ला निवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी ओर से गली के बाहर मेन स्ट्रीट लाइट से जगने वाली गली की लाइटों की तारें काटने से अंधेरे कारण हादसा होने का भी डर बना रहता है। इस संबंधी शिव सेना बाल ठाकरे के सिटी प्रधान अमित शर्मा का कहना है गलियों में स्ट्रीट लाइट जलने से चोरी लूटमार की घटनाओं को रोका जा सकता है। किसी भी मोहला निवासी को यह अधिकार नहीं है कि वह सरकारी लाइटों को जानबूझ कर बंद करे। इस बाबत तरनतारन के कार्य साधक अधिकारी कंवलजीत सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आ गया है और मामले कि पुष्टि कर मोहला निवासियों को इस समस्या से निजात दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 की बंद पड़ी लाइटों को जल्द ही चलवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *