नगर निगम चुनाव वाले दिन गार्डन एनक्लेव में आनन-फानन में बनाई सड़क में पड़े गड्ढे

भास्कर न्यूज | वल्ला, वेरका पिछले 2 साल से गार्डन एनक्लेव में वॉटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट तहत पानी वाली पाइप और सीवरेज डालने के लिए अच्छी खासी बनी सड़क को खोदा गया था। लेकिन नगर निगम और किसी भी मंत्री ने इस इलाके सार नहीं ली, जिससे लोगों में काफी गुस्सा था। लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन की तरफ से नगर निगम चुनाव वाले दिन से गार्डन एनक्लेव की सड़क को आनन फानन में बनाया गया और धूल भरी रोड पर लुक बजरी डाली गई। कुछ ही दिनों बाद सड़क में गड्ढे पढ़ने शुरू हो गए। इस सड़क को बनाए जाने का नोटिस भी लिया गया था। सड़क को बने हुए अभी कुछ ही दिन हुए तो उसमें गड्ढे पढ़ने शुरू हो गए सड़क उखड़नी शुरू हो गई। भास्कर में 25 दिसंबर को लगी खबर का असर यह हुआ कि अब सड़क को दोबारा उखाड़ कर उसमें नई लुक बजरी डाली जाएगी। इलाके के लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार कह रही है कि वह जो काम करेंगे वह सबसे बढ़िया होंगे और ऐसी सड़के बनाएंगे जो कभी टूटेगी नहीं फिर भी भ्रष्टाचार की मिसाल सामने आ ही गई। क्योंकि 10, 15 दिन में ही सड़क में खड्ढे पड़ जाए और सड़क टूटने लग जाए तो यह भी एक तरफ का भ्रष्टाचार ही है। लोगों ने कहा कि इससे तो अच्छा है कि सड़क बनाई न जाती। अगर बनानी भी हो तो उसमें अच्छा मटेरियल डाला जाए। इलाका निवासी रणधीर सिंह राणा, सुरजन सिंह फौजी, सीटू प्रधान, जोबनजीत सिंह आदि ने इस सड़क बनाने का विरोध भी किया था। उनका कहना है कि इस इलाके में कई सड़क ऐसी है जो 2 साल से नहीं बनी हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान से अपील की कि वह निजी तौर पर इस इलाके की सार लेकर पिछले 2 साल से लटकी हुई सड़कों को पहल के आधार पर बनाने के लिए हुक्म जारी करें। जिससे लोगों को आ रही मुशकिलों से छुटकारा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *