बड़वानी में शीतलहर से स्कूलों का समय बदला:नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से लगेंगी

बड़वानी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार शाम को कलेक्टर जयति सिंह ने नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए नया आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और हर बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर तुरंत लागू कर दिया गया है। बच्चों की सेहत को खराब मौसम से बचाने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन जनवरी की शुरुआत से ही बड़वानी में बर्फीली हवा का असर बढ़ गया है। सुबह और रात के साथ-साथ अब दिन में भी काफी ठंड महसूस की जा रही है, जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है। तापमान में आई गिरावट सोमवार को जिले में दिन का तापमान 24.4 डिग्री और रात का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 81 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *