इटावा के सुल्तानपुर में दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर:तीन लोग गंभीर हालत में कोटा रेफर, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

इटावा के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कोटा-श्योपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इटावा रोड स्थित एक ढाबे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को पहले सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रेफर किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रघुवीर ने बताया कि बड़ौद की ओर से अपने गांव नोताड़ा लौट रहे तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान सुल्तानपुर की ओर से सीसवाली जा रहे एक अन्य बाइक सवार से ओवरटेक करने के प्रयास में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुल्तानपुर से कोटा किया गया रेफर हादसे के तुरंत बाद घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। नोताड़ा निवासी शकील, सैफ अली और मोइनुद्दीन को गंभीर फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें आने के कारण कोटा के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं, अमन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर उठे सवाल इस हादसे के बाद सुल्तानपुर क्षेत्र में एम्बुलेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि घायलों को कोटा पहुंचाने के लिए परिजनों को करीब डेढ़ घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। सुल्तानपुर की एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि दीगोद से आई एम्बुलेंस भी काफी देर बाद पहुंच सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *