संरक्षक बनने पर फेडरेशन ने सुशीला डूडी का किया स्वागत

बीकानेर| राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन की ओर से नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी का राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन में संरक्षक बनने पर स्मृति चिन्ह, शॉल, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज ने आभार जताते हुए कहा कि फेडरेशन में आपके मार्गदर्शन से युवाओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होगा और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ उद्देश्यों पर कार्य करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष रंगरेज़ और प्रदेश पदाधिकारियों ने सुशीला डूडी को भगवान गणेश कि आकृति में नाम लिखा स्मृति चिन्ह भेंट किया। फेडरेशन के प्रदेश सचिव महेंद्र ज्याणी, पार्षद गजानंद शर्मा, आबिद हुसैन, रियाज अहमद, वाजिद अली, बलराम नायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने फूलमाला भेंट क़र स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *