छतरपुर के शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के चौकीदार प्रतिपाल सिंह चंदेल को दैनिक वेतन भोगी पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर हुई जांच के बाद की गई, जिसमें चौकीदार के शराब पीकर छात्रावास आने और गाली-गलौज करने की पुष्टि हुई। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मीडिया से प्राप्त एक वीडियो की जांच कराई गई थी। इस वीडियो में छात्रावास के चौकीदार प्रतिपाल सिंह चंदेल को शराब पीते और गाली-गलौज करते हुए देखा गया था। जांच के दौरान छात्रावास के बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए। बच्चों ने बताया कि चौकीदार प्रतिपाल सिंह चंदेल प्रतिदिन शराब पीकर छात्रावास आते हैं। बच्चों के कथनों से वीडियो में दिख रही जानकारी की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई।


