शाजापुर पोस्ट ऑफिस में मारपीट, CCTV आया सामने:खाता बंद कराने गया था ग्राहक, बोला- दस्तावेज फेंके; कर्मचारी के खिलाफ FIR

शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर पोस्ट ऑफिस के अंदर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। नई सड़क स्थित पोस्ट ऑफिस में एक कर्मचारी और खाताधारक के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक आ गई। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता प्रयाग नागर ने बताया कि वे दोपहर करीब पौने तीन बजे अपना खाता बंद करवाने पोस्ट ऑफिस गए थे। उन्होंने जब काउंटर पर क्लर्क मयंक भावरिया को कागज दिए, तो आरोप है कि मयंक ने दस्तावेज फेंक दिए। प्रयाग के अनुसार, वे शनिवार को भी आए थे तब उन्हें लंच का बहाना बनाकर लौटा दिया गया था। इसी बात पर जब उन्होंने आपत्ति जताई, तो कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी ने कहा- केवल धक्का-मुक्की हुई दूसरी ओर, क्लर्क मयंक भावरिया का कहना है कि काउंटर बंद होने की जानकारी देने के बावजूद प्रयाग नागर ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी। कर्मचारी ने मारपीट के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि विवाद के दौरान केवल धक्का-मुक्की हुई थी। पोस्टमास्टर बाबूलाल ने बताया कि शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में कैद हुई हाथापाई इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी मयंक, प्रयाग नागर को काउंटर से बाहर ले जा रहे हैं और फिर दोनों के बीच हाथापाई हो रही है। बता दें कि प्रयाग नागर भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर के भाई हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर पोस्ट ऑफिस कर्मचारी मयंक भावरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *