ऑमलेट के टुकड़े से पकड़ाया गर्लफ्रेंड का हत्यारा:7 शादियां करने वाली सुनीता को पत्थर से कुचलकर मारा था; AI से चेहरा बनाकर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर में महिला की अर्धनग्न लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, कालीबाई उर्फ सुनीता पाल की हत्या उसके बॉयफ्रेंड सचिन सेन ने की थी। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव के पास मिले ऑमलेट के एक टुकड़े से महिला की शिनाख्त की। फिर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से उसका चेहरा तैयार किया। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए कातिल बॉयफ्रेंड सचिन तक पहुंची। सचिन ने शक के चलते पत्थर से चेहरा कुचलकर सुनीता की जान ली थी। दोनों मात्र सात दिन से साथ रह रहे थे। फिजिकल रिलेशनशिप में थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुनीता इससे पहले 7 शादियां कर चुकी थी। शॉर्ट पीएम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
29 दिसंबर 2025 की शाम ग्वालियर के भिंड रोड स्थित नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में कटारे फार्म के पास महिला का अर्धनग्न शव मिला था। चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मौके से खून से सना पत्थर, महिला के कपड़ों के साथ पुरुष के कपड़े भी बरामद किए थे। उसके हाथ पर ‘पप्पू’ गुदा था। पास ही ऑमलेट का टुकड़ा पड़ा था। हालात के आधार पर पहले दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। हालांकि, शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। एआई तकनीक से फोटो बनाकर की पहचान
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान करना थी। कपड़ों से वह मजदूर लग रही थी। पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से महिला के चेहरे का फोटो तैयार कराया। ये फोटो लेकर पुलिस उन इलाकों में पहुंची, जहां मजदूर रहते हैं। जांच की यह कड़ी मेला ग्राउंड के पीछे जाकर पूरी हुई। यहां रहने वाले मजदूरों और चाय-अंडे के ठेला लगाने वालों ने महिला की पहचान टीकमगढ़ निवासी काली बाई के रूप में की। उन्होंने बताया कि कालीबाई को अक्सर पिंटो पार्क से गोला का मंदिर क्षेत्र में देखा जाता था। वह उनके ठेलों से नियमित रूप से चाय और अंडे लेती थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि महिला टीकमगढ़ की रहने वाली थी। 7 शादियां कर चुकी थी, 2 साल पहले पति को छोड़ा था
शिनाख्त होने के बाद पुलिस कालीबाई के घर टीकमगढ़ पहुंची। यहां पता लगा कि उसका नाम सुनीता पाल था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह 7 बार शादी कर चुकी थी। उसके हाथ पर गुदा ‘पप्पू’ नाम उसके पूर्व पति का था, जिसे वह करीब दो साल पहले छोड़ चुकी थी। इसके बाद पुलिस ग्वालियर लौट आई। यहां जांच के दौरान आखिरी बार महिला के साथ देखे गए युवक की पहचान हो गई। वह ग्वालियर निवासी सचिन सेन निकला। दूसरे पुरुषों से संबंध का पता लगा तो कर दी हत्या
सचिन ने पुलिस को बताया कि उसकी सुनीता से सात दिन पहले ही दोस्ती हुई थी। इसी दौरान वह उससे प्यार करने लगा। दोनों रिलेशनशिप में थे। सुनीता ने उससे कहा था कि वह अपना पिछला सब कुछ छोड़ चुकी है और उसकी जिंदगी में अब सचिन ही है। बाद में सचिन को पता चला कि सुनीता के दूसरे पुरुषों से भी संबंध थे। इसी बात से गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी। अंडे बेचने वाले ने दिया था पुलिस को सुराग
केस सुलझाने में सुनीता की लाश के पास मिले ऑमलेट के टुकड़े ने भी भूमिका निभाई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने इलाके के करीब अंडे बेचने वाले करीब 200 दुकानदारों से पूछताछ की। इनमें से एक ठेले वाले से महिला और आरोपी की पहचान का सुराग मिला। ​​​​​​ नशे की आदी थी, टीकमगढ़ में गुमशुदगी दर्ज
सुनीता की कुंडली खंगाली तो पुलिस को पता चला कि वह नशे की आदी थी। उसने महाराजपुरा निवासी पप्पू पाल से शादी की थी, लेकिन करीब दो साल पहले उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह कुछ समय तक उत्तर प्रदेश में लखन उर्फ कैस खान के साथ रही, फिर ग्वालियर आ गई थी। टीकमगढ़ में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। स्थानीय पुलिस ने उसे तलाशने के प्रयास किए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें… 15 चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या…मिलने से मना किया था जबलपुर में एक महिला की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी गई। उसने पुलिस से कहा- ​ह​​​​​म दोनों के बीच तीन साल की दोस्ती थी, जिसे उसने तीन मिनट में ही खत्म कर दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा बात करने की कोशिश की तो न सिर्फ तुम्हारी पत्नी बल्कि पुलिस को भी बता दूंगी। उसकी यह बात इतनी चुभ गई कि मैंने तय कर लिया, उसे जान से मारना है। मौका मिलते ही उस पर चाकू से 15 वार कर दिए। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *