क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट भिखमपुर गांव की घटना को लेकर करेगी दौरा

गुमला|जिले के जारी थाना क्षेत्र के भिखमपुर गांव की घटना जिसमें असामाजिक तत्वों ने 02 जनवरी की रात क्रिसमस के अवसर पर बनी चरनी को लगभग 8 बजे रात्रि में आग लगा दी थी और भड़काऊ नारे लगाए गए थे। ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। और कहा कि ऐसे कृत्य संवैधानिक स्वतंत्रता को कमजोर करती है और साथ ही यह घटना वैश्विक स्तर पर धर्मनिरपेक्ष राज्य और देश की छवि को धूमिल करने वाली है। मसीह समुदाय में इस कुकृत्य घटना को लेकर आक्रोश और गुस्सा है। यह घटना कहीं से भी सहन करने योग्य नहीं है। यह घटना गुमला जिला और झारखंड प्रदेश की प्रेम, भाईचारा, धार्मिक कसौहार्द, आपसी सद्भाव को बार-बार बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट, झारखंड और अवाम पसंद जनता हर गलत ताकतों के मंसूबे को विफल करेगी ताकि झारखंड और गुमला जिला में अमन-शांति, चैन पूर्व की भांति कायम रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *