लहसुन की वैज्ञानिक खेती से किसान पा सकते हैं मुनाफा

गुमला|लहसुन एक प्रमुख मसाला व औषधीय फसल है, जिसका उपयोग भोजन के स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए किया जाता है। इसकी वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान कम लागत में अधिक व गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक अटल तिवारी ने कहा कि लहसुन की खेती के लिए ठंडी व शुष्क जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसकी वृद्धि के समय 10-20°C तापमान अनुकूल रहता है, जबकि गांठ बनने के समय हल्की ठंड आवश्यक होती है। जलभराव वाली भूमि लहसुन के लिए हानिकारक होती है। अच्छी जल निकास वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी, जिसका पीएच 6.0-7.5 हो, सर्वोत्तम रहती है। उन्होंने कहा क्षेत्र के अनुसार उन्नत किस्मों का चयन करना चाहिए। आप खेती-किसानी से जुड़े किस विषय पर जानकारी चाहते हैं, वॉट्सएप नंबर 7482098079 पर सिर्फ मैसेज करें। अटल तिवारी कृ षि वैज्ञानिक ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *