शहर के अलग-अलग इलाकों में नशा करते युवक गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना शहर के विभिन्न इलाकों में नशा करते कई युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने लेबर कॉलोनी रोड पर कार्रवाई की। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी की एक खंडहर इमारत में एक युवक नशा कर रहा है। दबिश के दौरान गणेश नगर निवासी मनोज को मौके से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना दुगरी की पुलिस ने न्यू बीआरएस नगर के एक खाली प्लॉट में नशा कर रहे तरीके गांव निवासी जगदीप सिंह को हिरासत में लिया। वहीं, थाना डाबा के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्यासपुरा इलाके में सरकारी अस्पताल के पीछे पहुंची, जहां हरकृष्ण नगर गली नंबर सात निवासी अमरगिरी नशा करते पकड़ा गया। इसके अलावा थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अशरफ को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह विश्वकर्मा कांटे के पास एक खाली प्लॉट में नशा कर रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से सिल्वर पन्नी, लाइटर और 10-10 रुपये के नोट बरामद किए हैं। अलग-अलग थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *