पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों पर हमला, दात-किरपानों से किया वार

लुधियाना| पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने तीन दोस्तों पर दात-किरपानों से हमला कर दिया। वारदात गांव आलमगीर में 28 दिसंबर की रात की है। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायतकर्ता मनजोत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों राजदीप सिंह और अवतार सिंह के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और बहसबाजी करने लगे। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने अचानक दात-किरपानों से हमला कर दिया, जिसमें तीनों घायल हो गए। हमले के दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने रविंदर सिंह विर्क निवासी गांव रुड़का और मनदीप सिंह निवासी गांव आलमगीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *