हरे कृष्णा-हरे राम से नव वर्ष का किया स्वागत

भास्कर न्यूज |लुधियाना नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से करीमपुरा बाजार की मनसा राम गली में आयोजित भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत सलूजा परिवार ने ठाकुर जी के विधिवत पूजन और गणेश वंदना के साथ हुई। फूलों से सजा प्रभु का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। संकीर्तन मंडल के गायक केशव जोशी, विशाल अरोड़ा और प्रिंस छाबड़ा ने जब हरे कृष्णा-हरे राम मंत्र के साथ बरसाना में बुला लो हे लाडली हमारी, लाडली श्यामा जू रख लो मुझे बरसाने में, कृपा करो बरसाने वाली, मेनू मंगला करन द चाह में दौड़ी आवा बरसाने, ब्रज में रतन राधिका गोरी और मेरे सिर पर हाथ रख दो राधा रानी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। मंडल सदस्य केशव जोशी ने संकीर्तन के प्रचार-प्रसार और लोगों को भक्ति मार्ग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में तरुण सलूजा, विशाल ढल, विशाल वशिष्ठ, पवन शर्मा, गौरव सलूजा, रोहित सलूजा, माधव कालरा, अश्वनी कुमार, मनीष वशिष्ठ, रजत अरोड़ा, अरुण टंडन, वनीत अरोड़ा, बोबी मक्कड़, संजय वर्मा, शाम सुंदर ढल, सतीश ढल, आशीष गाबा, सतीश वशिष्ठ, शैंकी सभरवाल, शुभम ढल, आन, वरुण और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *