शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया, लाखों संगत हुई नतमस्तक

लुधियाना | गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीआर एस नगर ई ब्लॉक में समागम के दौरान दरबार हाल जो बोले सो निहाल जयकारों से गूंज उठा। समागम में भाई सिमरन जीत सिंह जत्थे ने देह शिवा शब्द गायन किया। इस अवसर पर सभी संगत ने जो बोले सो निहाल जयकारे लगाए। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुलबहार सिंह गुल्लू, प्रभजोत सिंह, सुरिंदर सिंह किवी, गुरमीत सिंह ने रागी जत्थों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। सभी संगत ने मिलकर दीप माला की। भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर के सभी गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सभी गुरुद्वारा साहिब को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। अमृत वेले से ही लाखों संगत गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंची। यह समागम देर रात तक चले सभी गुरुद्वारों के बाहर और अंदर रात को दीपमाला की गई। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पावन प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, दुगरी में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर नितनेम के पाठ और आसा दी वार के कीर्तन के उपरांत स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने कीर्तन की हाजरी भरी। भाई अवप्रीत सिंह के रागी जत्थे ने मनोहारी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके पश्चात भाई राजेश सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने धन-धन पिता, धन-धन कुल… शबद का गायन कर संगत को भाव-विभोर किया। दीवान की समाप्ति पर भाई जगतार सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने मन चाओ भया प्रभ आगम सुनिआ… शबद को रसपूर्ण कीर्तन के साथ प्रस्तुत कर संगत को गुरबाणी से जोड़ा। संगत की सेवा हेतु पकौड़े, आलू-पूड़ी, ब्रेड टोस्ट, नमकीन तथा मीठे चावल आदि के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार अरविंदर सिंह ने समस्त संगत का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सरदार निर्भय सिंह, महिंदर सिंह, वसाखा सिंह, कंवल नैन सिंह भाटिया, राम सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह सिद्धू, नरिंदर सिंह, मलकीत सिंह, कुलवंत सिंह, पूरण सिंह, कमाल सिंह, जीवनजोत सिंह, गुरदीप सिंह और प्रिंस गंभीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हाजिरी भरी। लुधियाना| गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेंशन में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश मनाया गया। इस अवसर पर अमृत वेले से संगत ने मिलकर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किए। इसके बाद श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ा। भाई इकबाल सिंह ने ऐसे गुरु को बल बल जाइए वाहो वाहो गुरु गोबिंद सिंह, कीर्तन कर संगतों को गुरु गोबिंद सिंह जी के दिए हुए उपदेशों के साथ जोड़ा। युवाओं ने अपनी पगड़ी में गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर भी सजा रखी थी। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुरिंदर सिंह बिंद्रा, सुखविंदर पाल सिंह, सरना लाली, हरप्रीत सिंह राजधानी, नवप्रीत सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह टिक्का ने सभी रागी जत्थों को सिरोपा डाल कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *