भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल कलां के रणजोध पार्क में एकता क्लब की तरफ से नए साल के अवसर पर 18वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडाल को फूलों, कलियों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विनीत द्विवेदी की तरफ से एकता क्लब के समस्त सदस्यों ने पूजा एवं ज्योति प्रज्वलित करके किया। इसके बाद गायक पवन बॉबी ने माता रानी का गुणगान किया। उन्होंने रंग बरसे दरबार मइया जी तेरे रंग बरसे, नए साल हम सब मइया के साथ मनाएंगे और जब मां देने पे आ जाये तो झोली छोटी हो जाये भेंटें गाईं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, महाराज सिंह राजी, पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राशि अग्रवाल और कनौजिया भलाई बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष राजू कनौजिया ने विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम में एकता क्लब के प्रधान दर्शन सभ्रवाल, डॉ. प्रकाश राणा, रणधीर सिंह, हितेश सभ्रवाल, डॉ. उदय, रोहित कपूर, मुल्खराज चौहान, इंद्रजीत टक्कर, हरीश कपूरिया, सतपाल बांसल, दर्शन गुप्ता, आत्मा राम तिवारी, समीर बग्गा, प्रभाकर शर्मा, रविन्द्र चोपड़ा, अमित माहेश्वरी, दीपक भाटिया, विशाल टक्कर, निर्मल राणा, रानी दुग्गल, डिम्पल महेश्वरी, आरती, वर्षा, निधि, रूबी, उपासना और पूनम मौजूद रहे।


