8 घंटे तक धूप से राहत, फिर चली कोल्ड वेव

शहर में सोमवार सुबह से ही धूप निकलने से पिछले चार दिन से ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह करीब 9 बजे निकली धूप दोपहर 4 बजे तक देखने को मिली। गौर तलब है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदान‌ों में साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से पिछले चार दिनों से शहर में घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। सोमवार को भी कुछ इलाकों में नौ बजे तक घना कोहरा बना रहा, जिससे विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई और यह 8.0 डिग्री रहा। ठंड से बचने को सतर्क रहें 8 जनवरी तक कोल्ड वेव चलेगी और घना कोहरा रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। आठ जनवरी तक चलेगी शीत लहर और पड़ेगा घना कोहरा रही। मौसम विभाग अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई और यह 8.0 डिग्री रहा। शिवेंद्र सिंह, मौसम विशेषज्ञ

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *